नवगछिया । इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के जाह्नवी चौक के समीप रविवार को एक दुकान में आग लग गई। जिससे करीब 10 दुकान जलकर राख हो गए। विक्रमशिला पहुंच पथ पुल के समीप एक मिठाई और पान मसाला की दुकान में रविवार की दोपहर करीब 12 बजेआग लग गई। आग के बाद दुकान में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण उसके बगल के करीब आधा दर्जन दुकानें जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थी की आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

जिससे नेशनल हाईवे पर भी आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गया। आग लगने की सूचना मिलते हैं आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आग को नियंत्रित करने का प्रयास करने लगे। फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दी गई।दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करने लगी। घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में कामयाबी हासिल हुई।

आग कैसे लगी नहीं चला पता: आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है बताया जा रहा है कि दुकान बंद था और दुकान के अंदर से पहले धुएं का गुब्बार निकलने लगा और कुछ देर बाद दुकान के अंदर रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ। पीड़ित दुकानदार राधा देवी ने कहा कि वह वहां नहीं थी उसे मालूम नहीं है किआग कैसे लगी। पान मसाला का दुकान था। दुकान का पूरा सामान और रुपया जल गया। वहीं शंभू मंडल का भी दुकान जला हैै।

टीओपीप्रभारी ने कहा कि आग लगने के दौरान एक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है लेकिन कोई हताहत नहीं है। लगभग 8 से 10 दुकान में आग लगी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *