नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव में गुरुवार की शाम पुराने विवाद में अपराधियों ने 54 वर्षीय अधेड़ योगेन्द्र यादव के बाएं कनपटी में तीन गोली मारी है। जानकारी मिलने पर खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान, नदी थानाध्यक्ष मुकुंद मुरारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे व अधेड़ को को पुलिस वाहन से इलाज के लिए पीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज रेफर कर दिया।

पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे गांव में छापेमारी की। बताया जाता है कि गांव के ही कुख्यात ने घटना को अंजाम दिया। घायल का पुत्र अजीत कुमार कुख्यात के परिवार की एक महिला को लेकर फरार हो गया था।

एक माह बाद पुनः महिला परिवार में आ गयी। कुख्यात ने आरोपी पर सात लाख रुपये देने का दबाव बना रहा था, नहीं देने पर घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *