नवगछिया। श्री कालिका नाट्यकला मंदिर रंगरा के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने प्रहसन के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर जमकर प्रहार किया। लोगों को इससे सचेत भी किया गया। प्रहसन में समिति के वरिष्ठ कलाकार हृदय नारायण पंडित ने अपने किरदार से लोगों को आत्मविभोर कर दिया।
वहीं सुरेंद्र जयसवाल ने भी अपने किरदार को बखूबी निभाया। मौके पर दीप नारायण मंडल, निर्देशक अरुण चौधरी, मुखिया नवीन कुमार, समिति के मुकेश मोदी, विनोद जयसवाल, मोहन चौधरी, शंभु देव, गजेंद्र, गोल्डन ने सहयोग किया।

