नवगछिया : लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। जगह-जगह छठ मैया के गीत गुंजायमान हो रहे हैं। लोग अपनी सुविधा अनुसार घाट बनाने में जुटे रहे। श्रद्धालुओं ने नवगछिया के विभिन्न घाटों पर गंगा में डुबकी लगाई। लौटते समय ईख, नारियल, अन्य सामानों की खरीदारी भी की।

वहीं, नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुलिस जिला नवगछिया के घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान वह तिनटंगा करारी जहाज घाट पर पहुंचे, जहां चाक चौबंध व्यवस्था देख कहा कि इस महापर्व में पुलिस के साथ-साथ ग्रामीणों की भागीदारी होनी चाहिए। मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मियों से कहा कि छठ पर्व पर ड्यूटी की तरह नहीं सेवा और समर्पण से काम करना है। मौके पर नवगछिया के एसडीपीओ ओमप्रकाश अरुण भी मौजूद रहे।

गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार की नेतृत्व में जगह-जगह पर चिन्हित खतरनाक घाट को तीर के निशान सहित बोर्ड लगवाए। उन्होंने कहा कि छठ के लिए बनाए जा रहे घाट. सुरक्षित है या नहीं शनिवार को उसका भी निरीक्षण किया जाएगा। मौके पर गोपालपुर सीओ राजकिशोर शर्मा, ग्रामीण बांसकी मंडल, श्रीकांत यादव, कार्तिक मंडल, रोहित कुमार, कारू भगत, गिरधारी पासवान अन्य कई मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *