नवगछिया। उगो हो सूरजदेव के छठ गीतों के साथ नवगछिया सहित आसपास के प्रखंडों में लोक आस्था का महापर्व सोमवार को सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर लोगों ने अस्ताचलगामी और उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया। नवगछिया के गोशाला स्थित छठ घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ पर्व मनाया।

यहां पर नगर परिषद द्वारा बनाये गए कृत्रिम घाट को सजाया संवारा गया था। यहां नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव अपने से श्रद्धालुओं की व्यवस्था में लगे हुए थे। घाट पर सेल्फी प्वाइंट युवाओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र था। बड़ी संख्या में युवा पर्व के बाद सेल्फी लेने में लगे हुए थे। घाट पर विधि व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण घूम-घूमकर विधि व्यवस्था में लगे हुए थे।

वही रंगरा प्रखंड मुख्यालय स्थित लख्खी घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ पर्व मनाया। मुखिया नवीन कुमार की देखरेख में श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच छठ पर्व मनाया। पर्व के दौरान थानाध्यक्ष बीट्टू कमल विधि-व्यवस्था में लगे हुए थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *