नवगछिया । छठ पूजा के बाद मायके से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक महिला बांका जिले के अमरपुर थाना के गोलाचौक निवासी कृष्ण मोहन साह की पत्नी लवली कुमारी थीं। परिजनों ने बताया कि लवली छठ के लिए अपनी मायका कटिहार जिला के रामपारा गई थीं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
छठ कर महिला भाई सूरज के साथ बाइक से लौट रही थी। बाइक से वह विक्रमशिला पहुंच पथ के टेक्नो मिशन स्कूल के पास असंतुलित होकर गिर गई। तभी पीछे से ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उनकी ही मौत हो गई।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
