नवगछिया। झंडापुर पुलिस ने शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना पर हथियार तस्करी मामले के प्राथमिकी अभियुक्त गोपालपुर के बड़ी मकन्दपुर निवासी बुचकुन चौधरी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बीते दो नवंबर को मरवा गांव से तीन देसी कट्टा और 32 गोली के साथ चिक्कू कुमार राय और उसके भाई मिथुन कुमार राय को उसके घर से गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में दोनो की निशानदेही पर बुचकुन चौधरी को गिरफ्तार किया गया। झंडापुर ओपीध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी कई बार हथियार मामले में जेल की हवा खा चुका है। उसपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
उसका पुराना आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ की है। गिरफ्तार अभियुक्त को शनिवार के दिन मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया। छापेमारी में थानाध्यक्ष अजित कुमार, एसआई राहुल कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे।


