बिहपुर : प्रखंड अंतर्गत औलियाबाद गाँव के सार्वजनिक पुस्तकालय के प्रांगण में स्वतंत्रता सेनानी वीरो सिंह खेल प्रशिक्षण केंद्र के संयोजन में द्वितीय औलियाबाद पुस्तकालय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया। यह दो दिवसीय डे – नाइट बैडमिंटन प्रतियोगिता है। जिसका उद्घाटन मड़वा पूरव पंचायत की मुखिया माननीय उषा निषाद जी ने किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया।

दूधिया रौशनी के बीच पहला उद्घाटन मुकाबला एकलव्य एकेडमी औलियाबाद और कोलकाता क्लब के बीच खेला गया। जिसमें एकलव्य एकेडमी ने कोलकाता क्लब को 21-16,19-21,21 – 19 से हराया। इसी तरह दूसरे मैच में युवा पलटन ने आनंद ब्रिगेड को 21-11,21-10  तीसरे मैच में लीजेंड क्लब ने सौरभ ग्रुप को 21-15,21-11 तथा युगल योद्धा ने जयवीरू पार्टनर को 21-19 ,24-22 से हराकर  सेमीफाइनल के लिए प्रवेश की है।

मैच में रेफरी अभिषेक सिंह, स्कोरर पांडव कु. निषाद और कॉमेंट्री सुजीत कु. सुमन ने किया। आयोजन समिति के सचिव राष्ट्रीय खिलाड़ी बिहारी कुमार सिंह  की देख रेख में यह बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुआ है।

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मौके पर शिवनंदन सिंह, शिक्षक अनिल कुमार दीपक, बलराम कंचन, भागलपुर जिला कबड्डी संघ उत्तरी क्षेत्र के सचिव मनिभूषण शर्मा, भागलपुर जिला लूडो संघ सचिव बिहारी सिंह, भागलपुर जिला डॉजबॉल संघ सचिव अमित कुमार लक्की, कबड्डी प्रशिक्षक राष्ट्रीय खिलाड़ी जीतेन्द्र सोनी,अम्बेडकर क्रिकेट क्लब औलियाबाद के संरक्षक बालचन कु. सिंह सहित औलियाबाद बैडमिंटन क्लब के श्याम भारती,आनंद कुमार,सौरभ,जयहिंद,गुड्डू,कृष्णा,सदानंद,ऋषभ,रोहित,सेतु,भारत, विकास और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *