नवगछिया । रंगरा ओपी के मदरौनी में गुरुवार शाम को समय विद्यालय से लौटते घर लौट रही आठवीं की छात्रा को कुर्सेला से नवगछिया जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक छात्रा की पहचान रंगरा ओपी क्षेत्र के सहौरा निवासी विरेंद्र यादव की 12 वर्षीय पुत्री सुनैना कुमारी के रूप में की गई है। घटना रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी पावर ग्रिड के समीप एनएच-31 पर हुई। छात्रा गांव के ही‌ मध्य विद्यालय सहौरा गद्दी में पढ़ती थी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने एनएच को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से वाहनों की कतार लग गयी। आक्रोशित लोग पुलिस प्रशासन को बुलाने की मांग कर रहे थे। दुर्घटना व जाम की सूचना मिलते ही रंगरा थानाध्यक्ष विट्टू कुमार कमल दल-बल के‌ साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के आने के बाद भी लोग जाम हटाने और लाश उठाने नहीं दे रहे थे। इस दौरान पुलिस व आक्रोशित लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और जाम हटाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया

चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी

 मृतका के भाई विपिन कुमार ने बताया कि ऐसा अहसास नहीं था कि बहन सुनैना हम लोगों को छोड़कर हमेशा के लिए चली जाएगी। वह अपने चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थी। पिता विरेंद्र यादव खेती मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद परिवार के लोगों का रोना-पीटना मच गया। पंचायत के मुखिया बबीता देवी व मुखिया प्रतिनिधि दिवाकर सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पोस्टमार्टम के लिए देर रात तक प्रयास किया जा रहा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *