नवगछिया। रंगरा थाने के सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार ने सोमवार को गुप्त सूचना पर तीन लोगों को छह किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपितों में वासुदेव मंडल, खैरो मंडल व बंगटी मंडल है। सभी झल्लूदास टोला के निवासी हैं। आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

