नवगछिया। ढोलबज्जा थाना की पुलिस ने रात्रि गश्ति के दौरान दो शराबियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराबियों में पूर्णिया जिले के
रूपौली प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर ओपी थाना क्षेत्र के विजय लालगंज निवासी विनोद कुमार व मनकेश्ववर शर्मा है। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि दोनों शराबियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

