नवगछिया। भवानीपुर सहायक थाना पुलिस ने चाकूबाजी मामले में गिरफ्तार मो. शमशेर पिता मोहम्मद ताहिर अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल कराने के दौरान पुलिस कस्टडी से हथकड़ी सरकाकर भाग गया। वहीं दूसरे आरोपी मो. शमशाद को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा।

आरोपी के हथकड़ी सरकाकर भागने के बाद भवानीपुर पुलिस के हांथ पांव फूल रहे हैं। बताया जाता है की मथुरापुर निवासी नवीन कुमार पिता राजकुमार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। चाकू मारने के आरोप में भवानीपुर पुलिस ने मो. शमशेर व मो. शमशाद को गिरफ्तार कर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया मेडिकल फिटनेस के लिए भेजा था।

अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टर पर्ची लिख रहे थे, उसी समय दोनों ने हांथ में बंधे रस्सी को टाइट होने का बहाना बनाया। पुलिस ने थोड़ा ढीला किया तो मौका देखकर दोनों फरार हो गया। भागने के बाद मो. शमशाद के एक पैथोलॉजी में घुसने पर पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं शमशेर फरार हो गया।

घटना के बाद नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण सहित वरीय  पुलिस पदाधिकारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और  फरार आरोपी की जांच के वाहनों की चेकिंग करने को कहा। वहीं प्रभारी एसपी एसके पांडे ने बताया कि आरोपी के भागने पर अलग से केस दर्ज हो रहा है। वहीं जांच में जिस पुलिसकर्मी की लापरवाही मिलेगी, उसपर कार्रवाई होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *