नवगछिया बस स्टैंड के पास जो सर्विस रोड हैं। उस पर गैराज चलाने वाले खराब वाहन को लगाकर गाड़ी ठीक करते हैं। नवगछिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आदेश दिया कि सर्विस रोड खाली करने के लिए बुधवार से एनाउंस करवाएं।
Total Downloads: 354
यदि फिर भी सर्विस रोड खाली नहीं होता है तो उसका अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करें। एनएच 31 पर किसी भी सूरत में सवारी को चढ़ाया व उतारा नहीं जाएगा। सभी वाहन सर्विस रोड में अपने वाहन को लगाकर सवारी चढ़ायेंगे या उतारेंगे। सर्विस रोड पर सवारी न ही उतारी जाएगी और न ही चढ़ाई जायेगी।
यह नवगछिया जीरोमाइल व मकंदपुर चौक पर भी होगा। मकंदपुर चौक पर गाड़ी नहीं लगेगी। वहां से 50 मीटर दूर सर्विस रोड में सवारी चढ़ाने या उतारने के लिए गाड़ी लगेगी। आरपीएफ के अनि सुधाकर यादव, जीआरपी थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह, नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण, नवगछिया सीओ विश्वास आनंद, कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन, अनुमंडल दंडाधिकारी सुधीर कुमार मौजूद थे।

