नारायणपुर : 14 नंबर मुख्य सड़क मध्य विद्यालय मधुरापुर बालक के पास साइड के लिए हार्न बजाने पर असामाजिक तत्वों ने चालक की पिटाई कर दी। घटना को लेकर जख्मी खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के भरतखंड निवासी राजेश मंडल ने नारायणपुर निवासी बौधी मियां समेत आधा दर्जन अज्ञात के विरुद्ध भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह जानकारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने दी।
By न्यूज़ डेस्क
न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

