नवगछिया । रंगरा ओपी  के एनएच-31 पर मदरौनी  चौक के  पास बुधवार की सुबह हाईवा और यात्रियों से भरे वाहन की टक्कर में एक यात्री की मौके पर मौत हो गयी, जबकी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना के राकोड़ी निवासी शंकर पंडित (70) पिता रामजी पंडित के रूप में हुई। भीषण हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गये।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

हादसे के बाद मौके पर उपस्थित लोगों और रंगरा पुलिस ने घायलों को  नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में इलाज के बाद तीन की गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दो घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। परिजनों व घायलों ने बताया कि वे लोग एक परिवारिक शादी समारोह में कटिहार जिले के समेली गये थे।

मृतक के साढ़ू के बेटे की शादी कटिहार में थी। शादी से लौटते समय रंगरा थाना क्षेत्र के एनएच-31 मदरौनी के समीप अनियंत्रित हाईवा ने सवारी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां वृद्ध शंकर पंडित की मौत हो गयी, वहीं घायलों में नरेश पंडित पिता कस्तूरी पंडित व सुनील पंडित पिता कस्तूरी पंडित निवासी भवानीपुर थाना रंगरा का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

हादसे में गंभीर रूप से घायल रामप्रसाद (70) पिता कस्तूरी पंडित, हर्ष कुमार (12) पिता राजेश पंडित दोनों रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर के निवासी हैं व प्रमोद पंडित (45) पिता त्रिपपलाल पंडित निवासी जगतपुर नवगछिया को मायागंज रेफर किया गया है। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम की स्थिति हो गयी। इसके बाद रंगरा ओपी अध्यक्ष बिट्टू कमल ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात बहाल करवाया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet