बिहपुर : सोनवर्षा में सोमवार को अखिल भारतीय यादव महासभा के बिहपुर ईकाई की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता रामशरणं यादव व संचालन सचिव दिनकर प्रवीण ने की। बैठक में सरकार व जिला प्रशासन से मांग की गई कि किसानों की वह जमीन जिस पर गंगा की धारा बहने के कारण सरकार की हो गई थी। वह जमीन धारा बदलने के कारण निकल गई है।

हमारी मांग है कि ऐसी जमीन को पुराने रैयतों के नाम जमाबंदी लगाई जाए। इस दिशा में शासन व प्रशासन को गंभीरता से पहल करनी होगी। बैठक में संगठन की मजबूती समेत अन्य कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

महासभा की अगली बैठक 28 फरवरी को सोनवर्षा वार्ड एक में होगी। इस मौके पर जयप्रकाश यादव, पुष्कर प्रवीण, जितेंद्र, मदनमोहन भारती, रविशंकर, विजय, अजीत, महादेव, सियाराम, वासुदेव, ललन व छोटेलाल यादव आदि की मौजूदगी रही

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *