नवगछिया : गोपालपुर के नवटोलिया गांव में मंगलवार की शाम को हुए ट्रिपल मर्डर में पुलिस ने आरोपी बाप- बेटा को बुधवार की रात पूर्णिया के रूपौली से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गोपालपुर थाने लाया गया।

पूछताछ में पिता पप्पू सिंह व बेटा धीरज सिंह ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पिता ने पुलिस से कहा कि बेटी ने गलती की थी, इसलिए उसे सजा-ए-मौत दे दी। उसने कहा कि बेटी के प्रेम विवाह करने से मैं दुखी था। दो साल से मौके की तलाश में था। घटना को अंजाम देने के लिए सही समय व जगह ढूंढ़ रहा था। गांव के लोगों ने ही पुलिस से मिलकर जबरन बेटी की शादी करवा दी थी। बेटी- दामाद की हत्या के लिए 6 माह पहले पिस्तौल खरीदी थी। मौका मिलते ही घटना को अंजाम दे दिया। दो साल की बच्ची को मारने के सवाल पर कहा कि उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

पिता ने कहा-बेटी….

बेटा धीरज कुमार ने कहा कि लड़ाई की सूचना पिताजी ने फोन पर दी थी। उसके बाद पिस्तौल लेकर मौके पर पहुंचा। पहली गोली बहन चांदनी पर चलाई। उसकी गोद में भांजी रोशनी थी। बहन ने भांजी को आगे कर दिया, इसलिए उसे गोली लगी और उसकी मौत हो गई। पिस्तौल में सात गोली थी, सातों गोली तीनों पर दाग दी। बहन पर गोली चलाने के बाद घायल चंदन उसे बचाने आया था। चंदन पर तीन गोली चलाई थी। हत्या करने के बाद पिस्तौल खेत में फेंक दिया। पुलिस उसे लेकर गुरुवार सुबह नवटोलिया गई। पुलिस ने धीरज की निशानदेही पर उस खेत को सर्च किया जहां, उसने हथियार फेंकने की बात कही थी, लेकिन हथियार नहीं मिला। अब पुलिस हथियार की बरामदगी के लिए गांव के आसपास छापेमारी कर रही है।

पुलिस लगातार छापेमारी…

सूचना मिलते ही पुलिस की दो टीम और डीआईयू (डेडिकेटेड इंटरफेस यूनिट) रूपौली गांव पहुंची और दोनों को दबोच लिया। उन्होंने कहा कि स्पीडी ट्रायल चलाकर दोनों को एक माह में सजा दिलाएंगे। छापेमारी टीम में शामिल पुलिस अफसरों को 25 हजार रुपए इनाम दिए जाएंगे। छापेमारी टीम में गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार, रंगरा ओपी अध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल, बज्रा प्रभारी शिव प्रसाद रामानी व डीआईयू शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *