नारायणपुर भागलपुर शहर के 21 केंद्रों पर 20 जनवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा * आयोजित होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा के प्राचार्य रोशन लाल ने कहा कि पटना संभाग के 82 विद्यालयों में दूसरा अधिकतम आवेदन 11573 भागलपुर जिले का है।

जिले के 21 केंद्र पर जिला शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में आगामी 20 जनवरी को नवोदय प्रवेश परीक्षा होगी। नियमानुसार 80 बच्चों का चयन छठी कक्षा में नामांकन के लिए होगा।

परीक्षा प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। विद्यालय में स्किल डेवलपमेंट के बैनर तले गुरुवार को कौशल विकास प्रशिक्षण में बांस पक्षी, घिरनी, सूप, डलिया बनाने की तकनीक की सूक्ष्म जानकारी नारायणपुर निवासी बबलू मल्लिक ने बच्चों को दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *