नवगछिया। गोपालपुर थाना के तिनटंगा करारी निवासी विनोद भगत ने पुत्र नहीं रहने के कारण अपनी जमीन अपनी चार बेटियों को रजिस्ट्री कर दिया।

इससे नाराज भतीजा सुरेश भगत पिता कारू भगत ने शौच के दौरान खेत में जाते समय पेड़ से बांधकर अपने नाम जमीन रजिस्ट्री करने का दबाव बनाने लगा और जमीन रजिस्ट्री नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।

जानकारी मिलने पर दामाद पंकज भगत ससुर को छुड़ाने गया तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की की और उसके दुकान के गल्ले से चार हजार रुपये व सामान आदि लेकर चला गया। पुत्री राधा देवी की सूचना पर पुलिस ने विनोद भगत को मुक्त कराया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *