नवगछिया । नदी थाना पुलिस ने मंगलवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर बिहपुर  थाना क्षेत्र के हरियो गांव में छापेमारी कर हत्या मामले में नामजद 10 महीने से फरार कुख्यात पंकज सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

कुख्यात 25 हजार का इनामी अपराधी रहा है। नदी थानाध्यक्ष मुकुंद मुरारी ने बताया कि 11 मार्च 2023 को कोसी के गरैया बहियार में आपसी रंजिश में लत्तीपुर के किसान सूरज यादव को गोली मारकर हत्या मामले में पंकज सिंह 10 माह से फरार था। पुलिस गिरफ्तार में लगी थी। थानाध्यक्ष ने कहा कि सूरज यादव हत्याकांड में पूर्व में सात नामजद अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सूरज यादव की आपसी रंजिश में हत्या हुई थी।

सूरज कुछ लोगों की फसल को अपने मवेशियों से चराकर बर्बाद करने को लेकर घटना की बात सामने आई थी। छापेमारी में नदी थानाध्यक्ष मुकुंद मुरारी, झंडापुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार, राहुल कुमार,डीआईयू टीम नवगछिया व सशस्त्र बल शामिल थे। कुख्यात पंकज बिहुपर थाना में हत्या के एक और आर्म्स एक्ट के दो मामले में अभियुक्त है, जबकि नदी थाना में उस पर मामला दर्ज है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *