नवगछिया । मदन अहल्या महिला कॉलेज परिसर में मंगलवार के दोपहर करीब दो बजे लापरवाह कार चालक ने कॉलेज परिसर में बैठी बीए सेमेस्टर-2 की छात्रा रंगरा भवानीपुर निवासी बाबू लाल दास की पुत्री करीना कुमारी को धक्का मार दिया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल छात्रा को छात्राओं व कॉलेज कर्मियों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मायागंज रेफर कर दिया। कॉलेज की छात्राओं ने बताया कि करीना बीए सेमेस्टर-2 का फॉर्म भरने आई थी। कॉलेज परिसर में कई छात्राएं जमीन पर बैठी थी और समीप ही अकेली करीना बैठी थी।

तभी तेजी गति से आ रहे चार पहिया वाहन चालक ने धक्का मार दिया। घटना की जानकारी मिलने पर घायल बेटी की मां वार्ड सदस्य प्रीतम देवी व पिता बाबू लाल दास समेत अन्य रिश्तेदार अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने अस्पताल परिसर में कुछ देर हंगामा भी किया गया। थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि घायल छात्रा का इलाज चल रहा है। मामले को लेकर कही से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं छात्रा को अस्पताल ले जाते समय जाम लगने से वाहन एक घंटे तक जाम में फंसा रहा।

छात्राओं ने किया हंगामा

वाहन के धक्के से घायल छात्रा करीना कुमारी को कॉलेज से अनुमंडल अस्पताल ले जाने में करीब एक घंटे लग गए। करीना के साथ अस्पताल पहुंची छात्रा मुस्कान कुमारी व ममता कुमारी ने बताया कि कॉलेज वाली सड़क पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य चलने और छोटे-बड़े वाहनों के आने से जाम की स्थिति रहती है। घायल छात्रा को अनुमंडल अस्पताल की आधे किमी की दूरी तय करने में एक घंटे लग गये। वहीं अस्पताल में अविलंब इलाज शुरू नहीं होने से छात्राओं ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सूचना पर नवगछिया थाना की पुलिस अस्पताल पहुंचकर छात्राओं को समझाकर शांत किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *