
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 295
नवगछिया : मंगलवार को शुरू हुई इंटर परीक्षा के कारण सड़कों पर छात्र-छात्राओं की आवाजाही बढ़ जाने से परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम की स्थिति से परीक्षार्थियों के साथ आम लोगों को भी परेशानी हुई। सुबह करीब नौ बजे एवं दोपहर परीक्षा टूटने के बाद गौशाला रोड, एवं पोस्ट ऑफिस के पास जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। उक्त मार्ग पर एक तो द्वितीय पाली में शामिल होने आ रहे विद्यार्थियों को परेशानी हुई। वहीं जाम में फंसी छोटी-बड़ी वाहनों को भी एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि वहां तैनात पुलिस को जाम हटाने का प्रयास करते देखा गया। छात्रों की भीड़ छंटने के बाद स्थिति सामान्य हुई।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
