नवगछिया :  गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाईगाँव 14 नंबर सड़क के किनारे स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में प्रत्येक शनिवार को पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को एक्स्ट्रा एक्टिविटी भी करवाया जाता है जिसमें स्पीच सॉन्ग गेम इत्यादि करवाया जाता है ताकि बच्चे पढ़ने के साथ-साथ अतिरिक्त शैक्षणिक गतिविधियां भी करें।

आज 3 फरवरी को विद्यालय में बच्चों को जागरुक करते हुए और अत्यधिक उनके उत्साह को बढ़ाने के लिए म्यूजिकल चेयर गेम का आयोजन किया गया।

चार राउंड में यह गेम हुआ जिसमें विद्यालय के लगभग 30 बच्चों ने भाग लिया जिसमें टॉप 4 में मधु क्लास 8 चीकू क्लास वन यश राज क्लास 7 गोलू क्लास 4 से है। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थेl

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *