बिहपुर| हरियो के वार्ड-9 में खेल-खेल के दौरान बच्चों की लड़ाई में बड़े भिड़ गए और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला के सिर में कट्टा का बट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे पीड़ित महिला बेहोश हो गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
घायल सुरेंद्र सिंह की पत्नी संयुक्ता देवी को सीएचसी में ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने मायागंज रेफर कर दिया। परिजनों ने थाने में केस दर्ज कराया है। पीएसआई सुजीत शर्मा मामले की जांच कर रहे हैं।
दर्ज केस में गांव के ही शुभम उर्फ बेचो सिंह, जितेंद्र कुमार,अमीर उर्फ अमर कुमार, माधुरी सिंह, सुनीता देवी, विक्रम सिंह, रीना देवी को नामजद कराया गया है। जिसमें कट्टा व कुल्हाड़ी लेकर घर में घुसकर मारपीट कर घायल करने का आरोप है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
