नवगछिया। गुरुवार को खरीक थाना परिसर में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार की अध्यक्षता एवं बीडीओ राजीव रंजन कुमार के संचालन में सरस्वती पूजा को लेकर एक शांति समिति की बैठक की गयी। जिसमें प्रखंड के जनप्रतिनिधि, दोनों समुदायों के गणमान्य एवं बड़ी संख्या में पूजा कमेटी के सदस्य शामिल हुए।

बीडीओ ने मौजूद लोगों से कहा कि डीजे पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग भाइचारे के साथ शांति पूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं। हर हाल में तय समय पर निर्धारित रूट से ही प्रतिमा का विसर्जन होगा।

मौके पर जेएसआई सनोज कुमार राजवंशी, पीएसआई अमित कुमार, प्रखंड प्रमुख शंकर प्रसाद यादव उर्फ्र दल्लु यादव, पूर्व मुखिया संजय चौधरी, मुखिया गणेश मंडल, मुखिया पति विजय कुमार साह, सरपंच गोविंद कुमार, सनाउल्ला अंसारी, नियामत अंसारी, सुधांशु गुप्ता, शुशील कुमार भारती, जयंत चौधरी आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *