नवगछिया । नगर परिषद क्षेत्र के सिमरा गांव के नरेंद्र झा के पोता आदित्य कुमार झा की डूबने से हुई मौत पर घर परिवार सहित पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतक के पिता अविनाश कुमार झा आर्मी के जवान हैं। वह जम्मू में पोस्टेड हैं। वह जम्मू से पुत्र के डूबने की सूचना पाकर घटनास्थल छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंच रहे हैं। वहीं आदित्य की मां को भी जैसे ही सूचना मिली वह गुरुवार दोपहर बाद भागलपुर से अकेली निकल पड़ी है। शुक्रवार सुबह रायपुर पहुंचने की सूचना परिजनों से मिली है। मृतक आदित्य कुमार झा का शव एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम के लिए परिजन के इंतजार में है।

वहीं घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है। अविनाश झा एवं ममता देवी का आदित्य इकलौता पुत्र था। काफी मेहनत कर बेटे को बीटेक पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर कलिंगा इंस्टिट्यूट में नामांकन कराया था। लेकिन वह जलाशय में काल के गाल में समा गया। मृतक तृतीय वर्ष का छात्र था।

उपनयन की तैयारी की खुशी मातम में बदली

घर में आदित्य के उपनयन की तैयारी चल रही थी। जो घटना के बाद मातम में बदल गयी। इसी माह के अंत तक उपनयन होना था लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। घटना की सूचना पर उसके दादा नरेंद्र झा एवं ग्रामीण वहां पर पहुंचकर घटना की जानकारी ले रहे थे। दादा ने बताया कि आदित्य काफी होनहार था लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। परिजन के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था। वहीं दादी भवानी देवी बदहवास होकर पड़ी हुई हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *