नवगछिया :  शहर के बाजार स्थित घाट ठाकुर बाड़ी मंदिर में बुधवार को  वसंत पंचमी की दोपहर 10 बजे शिवरात्रि कमिटी के तत्वावधान में भगवान शिव का तिलकोत्सव का आयोजन किया गया।

इस तिलकोत्सव में पुरोहित के रूप में मंदिर के पंडित अजीत पाण्डेय एवं यजमान के रूप में शंभू गुप्ता(दिल्ली) एवं उनकी पत्‍‌नी के अलावे  संतोष, रामजी, पंकज, अमर गुप्ता, अमित जायसवाल , मदन भगत, अमित भगत, कन्हैया साह, बजरंग साह और सुमित  तिलक की थाली लेकर शहर का नगर भ्रमण किया

जो कि शहर के मुख्य मार्ग में डीजे ढोल नगारे और कलाकारों के साथ स्टेशन रोड, प्रोफेस्सर कॉलोनी होते हुए जगतपति महादेव मंदिर गौशाला पंहुचा तदोपरांत मंत्रौच्चार के साथ पूजा पाठ और हवन हुआ। इस अवसर पर शिवरात्रि कमिटी से  कमिटी के पार्षद दीपक कुमार गुड्डू, संतोष, अशोक केडिया, रणवीर भगत, काशी गुप्ता अन्य सैकड़ों की संख्या में लोग नगर भ्रमण में उपस्थित थे।

आगामी 8 मार्च को महाशिवरात्रि के मौके पर इस मंदिर में भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह समारोह आयोजित होगा तथा इस मौके पर शहर में भव्य व विशाल शिव जी की बारात निकाली जायेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *