नवगछिया । कलश शोभायात्रा के साथ परमहंस स्वामी आगमानंद के सानिध्य में तीन दिवसीय श्री राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन शुरू हुआ। मंगलवार को पंचमुखी बालाजी धाम नवादा नवगछिया में श्री श्री 108 श्री राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले दिन कलश शोभायात्रा निकली गई।
Total Downloads: 173
कलश यात्रा में मुख्य आकर्षण राम-सीता व हनुमान का रूप धरे लोग चल रहे थे। 1100 से अधिक महिलाओं ने कलश उठाया। कलश शोभायात्रा पंचमुखी बालाजी धाम से निकलकर श्री गोपाल गौशाला से गंगाजल लेकर नगर भ्रमण करते हुए वापस पंचमुखी बालाजी धाम पंचमुखी पहुंची। इसमें मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नवगछिया व विभिन्न संस्थाओं ने फूलों की वर्षा, जल व शरबत आदि की व्यवस्था की थी।
राम भक्तों को प्रसाद वितरण के बाद पंचांग पूजन मंडप प्रवेश किया गया। 21 फरवरी को बेदी पूजन व समस्त अधिवास का कार्यक्रम होगा। 22 को हवन और नगर भ्रमण व प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। नवादा ग्रामवासी व नवगछिया के भक्त लगे हुए हैं।

