बिहपुर। विक्रमपुर निवासी मो.साजिद के 27 वर्षीय पुत्र मो.अनवारुल का शव बुधवार के देर शाम घर पहुंचा। मो.साजिद ने बताया की अनवारुल ट्रेन के किचन स्टोर में वेटर का काम करता था। 15 फरवरी को डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी ट्रेन से डिब्रूगढ़ से चला था। 17 फरवरी को प्रबंधक नसीम और सहायक के साथ विवाद हुआ।

मैनेजर, प्रबंधक और सहायक ने मेरे बेटे को बुरी तरह पीटा और फिर चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया की घटना की जानकारी पेंट्रीकार में काम करने स्टाफ से मिली थी। हालांकि मैनेजर बार-बार ब्रह्ममपुर में इलाज की बात बता रहे थे।

जब बेटे से मिलने पहुंचा तो इच्छापुरम के बीच में रेलवे लाइन के बगल में बेटे की लाश मिली। इसके बावत उन्होंने संबंधित रेलवे स्टेशन के थाने में हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज के लिए जीआरपी थाना पलासा (आंध्र प्रदेश) में आवेदन दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *