नवगछिया : रोड को अतिक्रमण मुक्त करवाया जायेगा। इस संबंध में सहायक मंडल इंजीनियर थाना बिहपुर ने नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार को आवेदन दिया है।

आवेदन में नवगछिया रेल परिसर पर अवैध दुकानदारों ने अतिक्रमण किया है, जिसे हटवाना आवश्यक है अतिक्रमण हटवाने के लिए निर्धारित तिथि को दंडाधिकारी व पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल पुरुष एवं महिला को प्रतिनियुक्त किया जाये।

दंडाधिकारी व रेल प्रशासन की देखरेख में रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने को कहा गया है। बता दे की रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर बने सड़क को दवा लिया गया जिससे आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी भी होती है वही रेलवे की जमीन प्रतिक्रमण होने के कारण अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन पर होने वाले कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *