नवगछिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में 6.80 करोड़ की लागत से बनाए गए हाईटेक भवन का उद्घाटन गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से किया। अब एक ही छत के नीचे अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसहार्ता सहित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का कार्यालय संचालित होगा।
यह भवन कई सुविधाओं से लैस है। इसके अलावा पुराने भवनों की तुलना में या भवन काफी अलग है। भवन के उद्घाटन के दौरान एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ ओम प्रकाश, नवगछिया नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर और डबलू यादव, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश राणा, सहित अन्य मौजूद थे। एसडीएम उत्तम कुमार ने बताया कि जो निर्धारित समय सीमा थी उसके अंदर भवन बनकर तैयार हो गया है। अब इसमें तीन विभागों के अधिकारी एक साथ बैठेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल उद्घाटन किया। बाकी आगे कैंपस डेवलपमेंट का काम जो कि भवन के प्रकरण में नहीं था। वह बचा हुआ है। जो भवन निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही हमलोग पुराने भवन से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे।
6 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से बने भवन में वाई-फाई, वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा है। तीन तल में भवन बनाया गया है। इसमें लिफ्ट की भी सुविधा दी गई है। फायर फाइटिंग, ग्राउंड वाटर डिस्चार्ज की भी व्यवस्था है। अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्चुअल उद्घाटन किया। एसडीएम ने बताया कि बिहार सरकार के तरफ से जो भी भवन बनाए जा रहे हैं उसमें जल संचयन की सुविधा रखनी है। इस बिल्डिंग में भी वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध है। इसमें लिफ्ट की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ-साथ विकलांग लोगों के लिए भी ऊपर चढ़ने के लिए सुविधा दी गई हैं।


