बिहपुर। जीआरपी व आरपीएफ के नेतृत्व में बिहपुर रेलवे गोलंबर परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई। 27 से चार मार्च तक मिलकी गांव में होने वाले दाता मंगन शाह रहमतुल्ला अलैह के सात दिवसीय उर्स को लेकर बैठक बैठक की अध्यक्षता रेल थानाध्यक्ष सुदामा पासवान ने की।
उर्स इंतजामिया कमेटी के नायब सदर इरफान आलम ने जायरीनों की सुविधा की मांग उठाई। बैठक महंत नवलकिशोर दास, अलखनिरंजन पासवान, शमीम उर्फ मुन्ना आदि मौजूद रहे

