बिहपुर| सोनवर्षा में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना मद की बनी पीसीसी सड़क का उद्घाटन रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने किया। इस मौके पर विधायक ई. शैलेंद्र व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कमरूज्जमा अंसारी मौजूद रहे। हुसैन ने कहा कि लगभग दस लाख 34 हजार की लागत राशि से यह पीसीसी सड़क सोनवर्षा आरईओ सड़क से बिक्रमपुर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सड़क पहुंच पथ तक बनी है।
भास्कर न्यूज | बिहपुर मिल्की गांव में दाता मंगन शाह रहमतुल्ला अलैह के उर्स का समापन आज होगा। हालांकि, उर्स के छठे दिन रविवार को भी जायरीनों के आने का सिलसिला जारी रहा। उर्स इंतेजामिया कमेटी कार्यालय के अनुसार रविवार तक लगभग छह लाख जायरीन दाता के मजार की जियारत कर चुके हैं। सोमवार को अपराह्न चार बजे बिहपुर थाना द्वारा दाता की चादरपोशी के बाद उर्स का समापन होगा।
रविवार को एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं संग भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने दाता के मजार पर चादरपोशी की। हुसैन ने सुख समृद्धि व अच्छे स्वास्थ्य समेत देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर विधायक ई. शैलेंद्र, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कमरूज्जमा अंसारी, पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी, मुखिया सलाहुद्दीन, मुखिया सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार लाल आदि मौजूद रहे।


