नवगछिया|उजनी निवासी सलाउद्दीन ने नवगछिया साइबर थाने में 55850 रुपए खाते से निकालने का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में नवगछिया साइबर थाना पुलिस ने उजानी से मोहम्मद नूरकलाम को गिरफ्तार किया है। नूरकलाम ने बताया कि वह आवेदक सलाउद्दीन का चचेरा भाई है।
भास्कर न्यूज |नवगछिया कदवा क्षेत्र के बोरवा टोला निवासी कोरोना पीड़िता से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की कारोना के दौरान मौत होने पर सरकार की ओर से चार लाख मुआवजा मिला था।
इस राशि का साइबर ठगों ने फोन पर महिला को किसान सम्मान निधि का खाते में पैसा डालने का झांसा देकर अकाउंट का ब्योरा ले लिया। इसके बाद पीड़िता के खाते से 3.70 लाख की ठगी कर ली। परेशान पीड़िता ने नवगछिया साइबर थाने में ठगी का मामला दर्ज करवाया है। बोरवा टोला निवासी पीड़िता शांति देवी ने नवगछिया साइबर थाने में आवेदन दी है।


