नवगछिया। इस्माईलपुर प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी भिट्ठा नवटोलिया में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगने से छह घर जलकर राख हो गए। वहीं दो घरों में शादी की तैयारी के लिए रखा सामान भी जलकर राख हो गया। अचानक आग लगने पर चारो तरफ अफरातफरी मच गई। लोग अपने-अपने घरों का सामान बाहर निकालने लगे। जबकि कुछ लोग आग बुझाने में लगे थे।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन सड़क नहीं रहने के कारण दमकल समय पर नहीं पहुंच सकी। इस्माईलपुर थाना नजदीक होने की वजह से थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीण व पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग और तेजी से फैल रही थी। बाद में  फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची तब आग पर काबू पाया गया।

आग से इनके घर जले:

ग्रामीणों ने बताया कि  मुकुंद मंडल के घर मे शॉर्ट शर्किट से आग लगने के बाद चमकलाल मंडल,  मकून मंडल, गुलाबी मंडल व दो स्थानीय दुकानदारों के  दुकानों के भी सामान जलकर राख हो गये। पीड़ित परिवार सड़क पर आ गया है और उनके सामने खाने-पीने की समस्या उतपन्न हो गयी है।

शादी की खुशी गम में बदली

आग लगने से शादी की खुशी गम में बदल गयी।  शादी को लेकर तैयारी हो रही थी। परिवार में ही दो-दो शादियां थी।  रूपन मंडल के लड़के  और गुलाबी मंडल की बेटी की शादी थी। पीड़ित पक्ष ने बताया कि दो दिन बाद ही उसकी बेटी व उसके भाई के बेटे की शादी थी। शादी के लिए जेवरात, कपड़े व राशन की खरीदारी हो चुकी थी। कार्ड बट चुके थे लेकिन अब यह खुशी गम में बदल गई। लड़की के दादी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है कि अब पोती की शादी कैसे होगी। दोनों परिवारों को मिलाकर पांच लाख रुपये से अधिक की  क्षति हुई है।

सड़क नहीं रहने समय पर नहीं आ सका दमकल:

  स्थानीय सरपंच मुरली राय ने बताया कि इस्माईलपुर प्रखंड में रोड की स्थिति काफी दयनीय है। यहां हर साल इस मौसम में अगलगी की घटनाएं होती हैं व सड़क जर्जर होने से दमकल वाहनों को पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। बीते वर्ष भी अगलगी में करीब आधा दर्जन घर व सामान जलकर राख हो गया था। मुआवजे के रूप में सीओ ने 11 हजार देकर पीड़ितों के घाव पर मरहम लगाया था। वहीं प्रखंड के जिला परिषद में बताया कि वह कई बार  सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना दिया था पर किसी न किसी बहाने धरना को समाप्त करवा दिया जाता है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का हवाला देकर मामले को शांत करवा दिया जाता है। इस क्षेत्र में सरकार की नजर सिर्फ चुनाव के दौरान ही आती है। सड़क को सिर्फ चुनावी मुद्दे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। दमकल कर्मी  राकेश ने बताया कि गढ्ढे में तब्दील सड़क के कारण दमकल गाड़ी तेजी से नही पहुच पाती है।

ग्रामीणों ने कहा एक दमकल इस्माइलपुर में रहे :

ग्रामीणों ने कहा कि एक दमकल इस्माईलपुर में रखे जाने की मांग की ।ग्रामीणों ने कहा कि गोपालपुर से इस्माइलपुर आने में दमकल को समय लगता है तबतक सबकुछ जलकर राख हो जाता है। इसीलिए एक दमकल इस्माईलपर में भी रहे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet