नवगछिया । श्री महाशिवरात्रि एवं श्रीशिवशक्ति योगपीठ की स्थापना दिवस के मौके पर श्रीशिवशक्ति योगपीठ में शुक्रवार को पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी के निर्देशन में भगवान शिव का अवतरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर दर्जनों श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। साथ ही परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज से 125 श्रद्धालुओं ने दीक्षा ग्रहण की।
Total Downloads: 182
स्वामी आगमानंद जी ने श्री महाशिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसी दिन भगवान शिव का अवतरण हुआ था और इसी दिन भगवान शिव का विवाह भी हुआ था। उन्होंने योगपीठ में मंदिर निर्माण की अनुमति दी। वहीं इस मौके पर एसएम कॉलेज की व्याख्याता आशा ओझा, ज्योतिंद्र चौधरी, गीतकार राजकुमार आदि ने भगवान शिव और माता पार्वती के व्यापकता की चर्चा की।
मौके पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, कहलगांव विधायक पवन कुमार यादव, भाजपा के प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, नवगछिया भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, जदयू के जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती सहित दर्जनों प्रमुख लोगों ने परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंच संचालन मनोज मिश्र एवं अधिवक्ता जय नारायण यादव ने किया।

