बिहपुर । महाशिवरात्रि पर मड़वा बाबा बज्रलेश्वरनाथ धाम में पूजन व जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से दोपहर तक रही। जानकारी के अनुसार लगभग डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया।
वहीं शाम चार बजे से शिव बारात निकाली गयी। रात में मंदिर के गर्भगृह में संजय पांडेय के संयोजन में महादेव व माता पार्वती का विवाह पूजन संपन्न हुआ। मौजूद श्रद्धालु प्रसाद वितरण व भंडारा में शामिल हुए।


