नवगछिया : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री श्री 108 महादेव जगतपति नाथ सह अन्नपूर्णा मंदिर नवगछिया गोपाल गौशाला से निकाली गई महादेव जगतपति नाथ की भव्य बारात यह शिव बारात जगतपति नाथ मंदिर से निकलकर महाराज जी चौक होते हुए पूरे नगर भ्रमण कर वापस जगतपति नाथ मंदिर पहुंची इस शिव बारात में झारखंड से आए आदिवासियों द्वारा भव्य संथाली डांस आकर्षण का केंद्र था एवं भूत प्रेत मोर मोरनी डांस शिव पार्वती हनुमान की झांकी भी आकर्षण का केंद्र था
बारात मे गाजे बाजे के साथ शिव भक्त झूमते नाचते नजर आ रहे थे यह शिव बारात लगभग 1 किलोमीटर लंबी थी रास्ते में भक्तों के लिए नींबू शरबत की व्यवस्था की गई थी लोगों ने घरों में अपने छतो पर दीप जलाकर शिव बारात का स्वागत किया एवं फूलों की बारिश की सचिव किशन साह ने बताया बारात जगतपति नाथ मंदिर पहुंचने के बाद रंजन बाबा अजीत बाबा दिनेश बाबा द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ शिव पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया
उसके बाद महा प्रसाद का कार्यक्रम हुआ नौ तारीख को संध्या भक्ति जागरण का कार्यक्रम किया जाएगा 10 तारीख को हवन विसर्जन का कार्यक्रम होगा एवं 11 तारीख को महाप्रसाद का कार्यक्रम श्री गोपाल गौशाला में होगा इस आयोजन को सफल बनाने में समस्त नगर वासी आदि लगे हुए हैं


