नवगछिया। जीबी कॉलेज नवगछिया में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व महिला दिवस का आयोजन किया गया, जिसमे कॉलेज प्राचार्य प्रो डॉ शिव शंकर मंडल के आग्रह पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ उषा शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

वही सभी शिक्षकों ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल सभी शिक्षिकाओं को ससम्मान मंच पर आशित किया गया। मौके पर कॉलेज प्राचार्य शिव शंकर मंडल द्वारा सभी महिलाओं के महत्व व सम्मान पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया साथ ही उन्हें अपने रुचि वाले क्षेत्रों में आगे बढ़ने का सुझाव दिया।

इस अवसर पर डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ मनोज कुमार एवं डॉ राजीव कुमार आदि ने अपने-अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में डॉ राजकुमार, प्रो मोशरत, प्रो अमित आलोक, डॉ शायन जामा, डॉ अजहर अली, डॉ चंदा, डॉ मोहिनी, डॉ ममता, डॉ गोपेश कुमार, शिवम, कुसुम, नूपुर, प्रिंस मुकेश आदि उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *