बिहपुर । बुधवार को प्रखंड के झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर तीन नवटोलिया गांव के बड़ी संख्या में लोग अंचल कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए पहली नोटिस बीते वर्ष नवंबर में दी गयी थी। लेकिन दूसरी नोटिस आजतक नहीं दी गयी।
Total Downloads: 72
ग्रामीणों का आरोप था कि अतिक्रमणकारी व अंचल कार्यालय के कर्मी की मिलीभगत से दूसरी नोटिस नहीं दी गयी। ग्रामीणों के आक्रोश के देखते हुए सीओ लवकुश कुमार ने लोगों को समझाकर कहा कि जल्द ही दूसरी नोटिस की जाएगी। इसके बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर तीसरी नोटिस भी की जाएगी। इसके बाद प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
सीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीण वापस लौट गये। वहीं दूसरे पक्ष ने झंडापुर ओपी थाने में आवेदन देकर कहा कि हमारा घर आसामाजिक तत्वों ने तोड़ा है। चार लोगों को नामजद करते हुए प्रमोद यादव ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। ओपी प्रभारी मधुसूदन पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

