नवगछिया: – रंगरा प्रखंड अन्तर्गत मदरौनी – सहौरा स्थित प्रसिद्ध महंत बाबा मंदिर से बुधवार को विराट भव्य कलश शोभा यात्रा बुधवार को लगातार 18 वां वर्ष जारी रहा हजारों श्रद्धालुओं द्वारा स्थानीय कोशी नदी में जल कलश में भरकर भक्तीमय जयकारों के साथ ग्रामीण भ्रमण करते हुए मदरौनी चौक स्थित पंचमुखी मंदिर में प्रक्रिया करते हुए प्रसिद्ध महंत बाबा मंदिर में कलश रखा गया इस दौरान पुरा माहौल भक्तिमय जयकारों से गुंजायमान बना रहा

इस दौरान रंगरा थाना थानाध्यक्ष रामराज सिंह सुरक्षा व्यवस्था एंव कार्यक्रम सफल बनाने के लिए दल बल के साथ सक्रिय भुमिका निभाई विराट मेले का उद्घाटन सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने किया वहीं श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने कहा की बीते लगातार कई वर्षों से महंत बाबा का भव्य पुजनोंउत्सव मेले कार्यक्रम होता रहा इससे समाजिक सद्भाव एकता भाईचारा का बल मिलता है

मेले के आयोजन से हमारी संस्कृति और सभ्यता का विकास होता है इस अवसर पर लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत ,मदरौनी मुखिया अजीत कुमार सिंह , शलैद्र सिंह राजीव सिंह, दिवाकर सिंह, विनोद सिंह इ़द्रभुषण सिंह, पूर्व सरंपच सुनिल सिंह, नंदन यादव मेला कमीटी अध्यक्ष मुक्ति सिंह , अरुण कुमार, वकिल सिंह , सचिव मंटु मंडल, प्रलाद सिंह पवन कुमार सिंह ,शुभम सिंह , अरविंद , मनीष गुप्ता, कैलाश कुमार, राजाराम,दीपक साजन , सुधांशु राजू पंकज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे हजारों श्रद्धालुओं एंव सक्रिय कार्यक्रताओं मौजूद रहे |

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *