नवगछिया । नवगछिया प्रखंड के जमुनिया पंचायत के शिक्षक प्रवीण यादव के पुत्री रोजी यादव पटना के यूनीक गार्डन में आयोजित इंटरनेशनल ब्राइडल शो की विनर बनी। फर्स्ट रनर अप स्नेहा गुप्ता, सेकंड रनरअप प्रियंका सिंह बनी।
Total Downloads: 182
कार्यक्रम में विधान पार्षद सदस्य अनामिका सिंह, पटना की मेयर सीता साहू व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। रोजी के विनर बनने पर लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत, जमुनिया पंचायत के मुखिया सोनी देवी, सरपंच संतोष भगत, पंचायत समिति राजेंद्र शाह व प्रमोद सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जयप्रकाश राय, कुमार मन्नू, अधिवक्ता जयनारायण यादव, अशोक यादव, पूर्व प्रमुख शिवनंदन यादव, नवीन यादव ने रोजी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना व बधाई दी।
