नारायणपुर । एलएनबीजे महिला महाविद्यालय भ्रमरपुर में बुधवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में महिला उद्यमिता विकास में नारी शिक्षा पर सेमिनार हुआ। अध्यक्षता शासी निकाय सचिव डॉ. शंभूदयाल खेतान व मंच संचालन प्रो. सत्यनारायण झा ने की। उद्घघाटन विधान परिषद सदस्य डॉ. राजवर्धन आजाद, पूर्व कुलपति प्रो. उग्रमोहन झा, एमएलसी डॉ एनके यादव, एमएलसी संजीव सिंह व शासी निकाय अध्यक्ष प्रो. अंजनी कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रताप विश्वविद्यालय जयपुर के पूर्व कुलपति ने कहा कि महिला उद्यमिता विकास के लिए महिला को उच्च शिक्षा जरूरी है। तभी भारत को विकासशील से विकसित की ओर जा सकता है। महिला महाविद्यालय में बराबर नारी सशक्तीकरण सेमिनार होना जरूरी है।

कार्यक्रम में साक्षी, पायल, श्रुति, पल्लवी, आंचल, रिद्धि व रानी ने कुलगीत व स्वागत गान प्रस्तुत किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक प्रो. बसंत कुमार मिश्र, प्रो. प्रेम कुमार मिश्र, प्रो. अशोक कुमार सिंह, प्रो. रमेश कुमार, दिलीप, अजीत कुमार झा सहित शिक्षकेत्तर कर्मचारी व अन्य कर्मी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *