नवगछिया । श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया ने गाजे-बाजे के साथ खाटू श्याम निशान शोभा पदयात्रा निकाली। इसमे 250 से अधिक श्याम भक्त निशान लेकर बाबा का जयकारे लगाते चल रहे थे। यह निशान शोभा पदयात्रा नवगछिया मारवाड़ी विवाह भवन से सुबह छह बजे निकली और भागलपुर मंदरोजा स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंची। यहां भक्तों ने निशान बाबा को अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

निशान पदयात्रा में कई संस्थाओं ने भक्तों के लिए सेवा प्रदान की। जिसमें फुट प्लाजा के पास श्याम दीवाने, वैभव होटल मे बाबा का हुक्म, साहू परबत्ता में अवधेश बाबू मित्र सेवा संघ, चलंत सेवा सोहन केडिया, चलंत सेवा केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने चाणक्य विहार कॉलोनी में और देवी बाबू धर्मशाला भागलपुर में भी सेवा प्रदान की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष रवि सरार्फ, सचिव वरुण केजरीवाल, शंभू रुंगटा, रूपेश रुंगटा, रॉकी भरतिया, संदीप चिरानिया, अनिल केजरीवाल, अशोक केडिया, मनोज चौधरी गोविंद केडिया, महिला शाखा से बबीता केडिया, पूजा रुंगटा, बिनय केजरीवाल, मानष चिरानिया, कमल टिबड़ेबाल आदि लगे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *