नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई का पुनर्गठन किया गया। पुरानी इकाई का भंग निवर्तमान नगर मंत्री शिवम झा ने किया। नई कार्यकारिणी की घोषणा जिला संयोजक राहुल शर्मा ने की। नगर अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार, नगर उपाध्यक्ष विपुल चौधरी, कौशल जयसवाल, श्रीओम सिंह, राम कुमार साहू, देव प्रसाद सिंह, मिथिलेश झा, अरविंद कुमार, रितेश ठाकुर को बनाया गया। नगर मंत्री विक्की मिश्रा, नगर सह मंत्री मानस चिरानिया, शिवम झा, सूरज यादव, साक्षी भारद्वाज को बनाया गया। स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट संयोजक ऋतु राज प्रिंस, सह संयोजक विशाल, संजीव शाह, कृष्णा कुमार, स्टूडेंट्स फॉर सेवा संयोजक मिथुन, सह संयोजक राहुल राज, प्रिंस,मनीष,दिलखुश , संजीव को बनाया गया।

राष्ट्रीय कला मंच संयोजक दिव्यांशु झा, सह संयोजक कुसुम कुमारी को बनाया गया। खेलो भारत संयोजक सुजीत चौधरी,सह संयोजक दिलखुश मंडल को बनाया गया। सोशल मीडिया संयोजक आशीष ठाकुर,सह संयोजक कविनव झा को बनाया गया। छात्रा कार्य संयोजक कोमल भारती, सह संयोजक दीपा कुमारी को बनाया गया। नगर कार्यकारिणी में विश्वजीत चौधरी, सुमित चौधरी, कृष्ण कुमार केडी, डब्लू राज, विभूति झा, ऋतिक शर्मा,बालकृष्ण शर्मा,रघुवीर शर्मा,शिवम चौधरी,अंकित झा, कुणाल शाह,आशुतोष झा,मनीष ठाकुर,सौरव मिश्रा को बनाया गया।

इकाई गठन के बाद नई कार्यकारिणी की बैठक की गई। इसमें प्रांत सह मंत्री हैप्पी आनंद ने आगामी कार्यक्रम मतदाता जागरूकता अभियान, परिसर चलो अभियान पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। वहीं राष्ट्रीय कला मंच प्रांत सह संयोजक विश्वास वैभव ने भी बैठक में नई कार्यकारिणी को विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति और सभी आयाम के अंतर्गत होने वाले कार्य पर विशेष चर्चा की। इस अवसर पर एसएफएस प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया, जिला संयोजक राहुल शर्मा,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य निकिता सिंह ने नई कार्यकारिणी के सभी कार्यकर्ता को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *