नवगछिया : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दी नव वर्ष पर श्रीरामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ एवं श्रीराम कथा की अमृतवर्षा का 49वां वार्षिकोत्सव घाट ठाकुरबाड़ी नवगछिया में पडित चंदन झा के आचर्यत्व में सुबह आठ से दोपहर एक तक 21 विद्वानों द्वारा शुरू हुआ। यह नवाह परायणं 17 अप्रैल तक चलेगा।
प्रयागराज से आए स्वामी विनोदानंद सरस्वती महाराज एवं अन्य विद्वानों द्वारा संगीतमय रामकथा की अमृत क्यां 16 अप्रैल तक शाम सात से 10 बजे तक होगी। कथा के पहले दिन प्रयागराज से आए विनोदानंद सरस्वती ने राम भक्तों को भजनों पर खूब झुमाया एवं राम के चरित्र का वर्णन किया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
