नवगछिया। खगड़ा में चल रहे नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ और श्री रामकथा महायज्ञ के दूसरे दिन सुबह से ही काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने यज्ञ कुंड की परिक्रमा की। वहां स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की पूजा की। बच्चों ने मेले का आनंद लिया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 509

शाम के समय कथा मंच से श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर और श्री उत्तरतोताद्रि मठ विभीषणकुंड अयोध्या के उत्तराधिकारी रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज ने रामकथा शुरू की।

कथा के दौरान गायक माधवानंद ठाकुर, बलवीर सिंह बघ्घा आदि ने कई भजन गाए। इस आयोजन में कुंदन बाबा, मनोरंजन भारती, ज्योतिन्द्रनाथ चौधरी, शिव प्रेमानंद भाई , स्वामी मानवानंद के अलावा श्री शिवशक्ति योगपीठ से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता आयोजन में लगे हैं। खगड़ा के ग्रामीण इस आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *