नवगछिया । मंगलवार को थाना क्षेत्र के खैरपुर पंचायत के फरीदपुर गांव में आग में जिंदा जली विरंची मंडल की चार वर्षीया पुत्री ऋषिका कुमारी के माता-पिता को सीओ अनिल भूषण ने देर रात चार लाख रुपये का चेक दिया। यह राशि मुख्यमंत्री आपदा योजना के तहत दी गई।

इसके अलावा तीन पीड़ित परिवारों को भी 11-11 हजार रुपये चेक दिये गये। सीओ ने बताया कि शेष पीड़ित परिवारों के खाता संख्या उपलब्ध नहीं होने के कारण अग्निकांड के तहत मिलने वाली राशि नहीं दी जा सकी है। खाता संख्या मिलने के तुरंत बाद शेष सभी परिवारों को भी चेक से राशि दे दी जाएगी।

इसके अलावा सभी परिवारों के लिए अंचल कार्यालय से खाने की व्यवस्था की गई है। बता दें कि मंगलवार की दोपहर फरीदपुर गांव में अचानक भीषण आग लगने से 15 लोगों के घर जलकर राख हो गये थे। एक वर्षीया बच्ची की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। हालांकि अंचल कर्मियों की जांच में 13 लोगों के ही घर जलने की बात सामने आई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *