नवगछिया : हेलमेट नहीं पहनने पर बुलेट सवार का पुलिस ने एक लाख रुपए का चालान काट दिया। पीड़ित रजाबुल हक मधेपुरा के चौसा से नवगछिया की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान कदवा चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग हो रही थी। पुलिस ने उन्हें रुकवाया और हेलमेट न पहनने पर चालान काट दिया। मालूम हो कि हेलमेट के लिए उचित मुआवजा मैनुअल के अनुसार एक हजार ही काटा जाता है। अब पीड़ित युवक पुलिस चेक पोस्ट से लेकर डीटीओ कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

चालान में सुधार के लिए एसपी को आवेदन

कदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह ने नवगछिया एसपी कार्यालय को लिखित आवेदन दिया है। जिसमें बताया है कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण चेकिंग अभियान के दौरान एक हजार की जगह एक लाख रुपए का चालान काटा गया है। चालान काटने में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने चालान में सुधार करने की गुहार लगाई है। नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि मामला अभी तक हमारे संज्ञान में नहीं आया है। मामले की जानकारी लेने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।

बुलेट का पेपर भी भूल गए थे

पीड़ित युवक ने कहा कि हम नवगछिया जा रहे थे। बुलेट का पेपर घर पर भूल गए थे। जब पेपर मंगवाए तो एक पेज देखा और चालान काट दी। अभी डीटीओ ऑफिस गए तो वहां कहा गया कि जहां से चालान काटा है वहां जाओ। वहां से एक आवेदन देगा और फिर एसपी साहब के यहां पेपर जमा किया जाएगा। इधर पीड़ित डीटीओ कार्यालय से लेकर चेक पोस्ट के चक्कर लगा रहे हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet