नवगछिया । प्रखंड के नया टोला भवनपुरा गांव में मंगलवार को बाबा बजरंगीबली मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर कलश शोभायात्रा निकाली गई। जो मंदिर परिसर से चलकर पूरे गांव का भ्रमण कर पुनः मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा में 251 महिलाएं शामिल हुईं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 177
मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड रामधुन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष भूसी साह, सचिव गुड़िया देवी, व्यवस्थापक रौशन कुमार, इंदु कुमारी, डोमी यादव, चंदन यादव, मनोज यादव, भोला मंडल आदि का योगदान रहा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
